कानपुर में बिरयानी व मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग,लाखों सामान जलकर हुआ खाक 

TIMES7NEWS - कानपुर में शनिवार की सुबह बेकनगंज थाना क्षेत्र तलाक महल स्थित रहमानी मार्केट में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें बिरयानी की और मिठाई की दुकान सहित तीन दुकानें आग की चपेट में आ गई आग की तेज लपटें देख क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, आग की लपटें देख पड़ोसी फयाज ने फोन से पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी, सूचना मिलते ही लाटूश रोड, फजलगंज, और कर्नलगंज से फायर बिग्रेड की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।



जानकारी के अनुसार तलाक महल लालकुंवा स्थित मार्केट दो मंजिला मकान के ग्राउंड में खुली बिरयानी और मिठाई की तीन दुकानों में अचानक आग लग गई और देखते  ही देखते आग की लपटें फस्ट फ़िलोर तक पहुंच गई जिसमें मकान मालिक व किरायेदार फंस गए और बिरयानी की दुकान में सो रहे दो कर्मचारी काले धुंए में फंस गए तभी पड़ोसी फयाज अहमद ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया और पहले फस्ट फ़िलोर फंसे मकान मालिक शमीम और किरायेदारों को बाहर निकाल जान बचाई फिर धुंए में फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल घंटों की कड़ी मशक्कत से आग बुझाई और साथ साथ दुकान के अन्दर रखें तीन गैस सिलेंडर जिन्हें फायर कर्मियों ने जान जोखिम में डाल बाहर निकाल एक बड़ा हादसा होने से बचाया।



एफएसओ कैलाश चंद्रा ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है, अभी आग में हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सकता। 

Previous Post Next Post