कानपुर 2021 एनआरआई सीटी हत्याकांड में आया नया मोड़

राजाराम हत्या कांड मामले पूर्व लायर्स अध्यक्ष राकेश तिवारी को पूंछताछ के लिए थाने में बैठाने पर अधिवक्ताओं ने नवाबगंज थाने का किया घेराव 

थाने पहुंचे अधिवक्ताओं ने थाने में जमकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सख्त चेतावनी दी कचहरी में न दिखे पुलिस 

TIMES7NEWS - कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र NRI सीटी में 2021 में हुए राजाराम हत्याकांड मामले पुलिस की विवेचना तेज हुई, मृतक के पुत्र द्वारा एक प्रार्थना पत्र देकर पुलिस की विवेचना पर सवाल खड़े होने पर अग्रिम विवेचना का आदेश दिया गया, अग्रिम विवेचना में शहर के एक नामी अधिवक्ता सहित कई अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं, पुलिस एक अधिवक्ता सहित दो अन्य को हिरासत में लेकर पूंछताछ कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह पूरी विवेचना अग्रिम कार्रवाई का हिस्सा है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 



अधिवक्ता को थाने में बैठाए जाने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में थाने पहुंचे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नवाबगंज थाने प्रदर्शन शुरू कर दिया और थाने में बैठाए गए अधिवक्ता पर लगाए गए आरोप को निराधार बताते हुए पुलिस के विरोध में में जमकर नारे लगाते हुए पुलिस को सख्त हिदायत दी है कि कचहरी हम अधिवक्ताओं की हैं पुलिस कचहरी में न घुसे।

Previous Post Next Post