पुलिस अधिकारियों नें फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च, नौबस्ता क्षेत्र में होली और रमजान पर्व पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए
TIMES7NEWS -कानपुर दक्षिण के नौबस्ता थाना क्षेत्र में आगामी होली और रमजान पर्व पर कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए डीसीपी साऊथ दिपेन्द्र नाथ चौधरी,एसीपी नौबस्ता चित्रांशु गौतम नें सर्किल के कई थाने दारों और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नौबस्ता क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया,यह फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था बनाएं रखने के उदेश्य से किया गया.
इस दौरान पुलिस अधिकारियों नें प्रमुख्य चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों व व्यपारियों से संवाद स्थापित किया, पुलिस नें नागरिकों और व्यपारियों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मानाने की अपील की और आमजनों से अनुरोध किया की किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मिडिया किसी भी प्रकार की कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें,अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दें तो पुलिस को सूचना अवश्य दें.
पैदल गस्त के दौरान डीसीपी साऊथ दिपेन्द्र नाथ चौधरी, एसीपी नौबस्ता चित्रांशु गौतम, थाना प्रभारी बहादुर सिंह, थाना अध्यक्ष गुजैनी सहित नौबस्ता सर्किल की सभी चौकियों के चौकी इंचार्ज पुलिस बल के मौजूद रहे.
