हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने रोड पर उतरी करणी सेना


रिशु सिंह के नेतृत्व में निकाला जुलूस



उत्तर प्रदेश कानपुर: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल के आवाहन पर और प्रदेश संगठन महामंत्री एडवोकेट स्वेता राज सिंह की संस्तुति पर करणी सेना ने श्याम नगर पीएसी मोड़ पर हाथरस कांड के आक्रोश में महिला अध्यक्ष रिशु सिंह के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया जिसमें संगठन के प्रदेश महामंत्री शिवांश चंदेल प्रतिमा गुप्ता प्रदेश मंत्री महिला शक्ति एवं कानपुर प्रांत अध्यक्ष कुं0 ब्रजराज सिंह राजावत विशेष रूप से शामिल हुए।


करणी सेना कानपुर महानगर के पदाधिकारियों ने
मनीषा को न्याय दिलाने हेतुआरोपियो की प्रतीकात्मक पुतले की शवयात्रा निकाल कर फाँसी देते हुए फाँसी की मांग करते हुए मनीषा को  भावभीनीे श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम में   सतेंद्र सिंह, यश सिंह भदौरिया(विधि जिलाध्यक्ष) ,श्वेता झा,एकता केशरवानी, शोभना कश्यप,आरोही ठाकुर,वैशाली गुप्ता,शुभा गुलाटी ,पूजा गुप्ता,शोभा उमर,किरण पाठक, मंजू तिवारी, अमन तिवारी और अन्य पदाधिकारियो ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।


सब एडीटर : प्रमोद कुमार चौरसिया

Previous Post Next Post