ग्यारह सौ का लक्ष्य था लेकिन अब बांट रहे 23  सौ पैकेट भोजन

कोरोना की कारस्तानी से लाँक डाउन का पालन कर रहे भूखों को खिला रहे भोजन

अमरनाथ सेवा मंडल लाल बंगला कानपुर एवं बजरंग दल जन्म उत्सव सेवा समिति सनिगवां मिलकर राष्ट्र सेवा में तत्पर

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर 13 अप्रैल पिछले 12 
दिनों से यथा सामर्थ ढूंढ ढूंढ कर भूखे मजबूर फंसे लोगों को भोजन कराने का बीड़ा उठाया बजरंग दल हनुमान जन्म उत्सव समिति और अमरनाथ सेवा 
मंडल के मानव भक्त सेवकों ने हर मनुष्य में ही 
भगवान को देखने की अनूठी परंपरा है, हमारी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ग्यारह सौ लोगों को रोज भोजन कराने का लक्ष्य लेकर चले उपर्युक्त समितियों के लोग आज 23 सौ लोगों को  सुबह और शाम की पेट सेवा का संकल्प पूर्ण कर रहे हैं,सही मायने में इससे बढ़कर कोई दूसरी राष्ट्र सेवा और भगवत सेवा नहीं हो सकती इसके लिए Times7news  न्यूज़ पूरे देश की और से हृदय से आभार प्रकट करता है। और उपर्युक्त तीनों समितियों को संपूर्ण राष्ट्र की ओर से धन्यवाद प्रेषित करता है।

राष्ट्र सेवा में समर्पित--
अध्यक्ष -श्याम तिवारी, महामंत्री- अजय वर्मा, कोषाध्यक्ष --शैलेंद्र गुप्ता, दीपक मिश्रा, दीपक वर्मा ,कन्हैया वर्मा ,पीयूष सिंह ,पप्पू वर्मा ,योगेश साहू ,मनोज गुप्ता आदि।


चीफ एडीटर ;- सुशील निगम

Previous Post Next Post