दिनभर चली मतगणना के बाद शाम को भारी जीत की खुशी का इजहार करने पूरे परिवार सहित और अपने कार्यकर्ताओं व मीडिया से  रूबरू हुए मंडी समिति मतगणना स्थल पर सत्यदेव पचौरी

कानपुर लोकसभा चुनाव 2019

खिन्न मन से न चाहते हुए भी कानपुर नगर और कानपुर देहात की समझदार जनता ने भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवार सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले को भारी मतों से विजई बनाकर मोदी की झोली में कानपुर की पूरी शक्ति देश के हित में भर दी। भोले सिंह 5 साल से अपना पूरा भोलापन जनता से थोड़ा दूर व्यतीत कर रहे थे इस आशा से कि शायद अब की बार यह भोलापन जनता के बीच मुखर हो जनता ने अपना पूरा सपोर्ट भोले के पीछे लगा दिया भूले बिसरे नेता सत्यदेव पचौरी को भी कानपुर नगर की जनता ने संसद का सौभाग्य बढ़ाने के लिए चुन लिया।
कुल मिलाकर इच्छा यह है।कि कानपुर ने मोदी जी का विश्वास नहीं तोड़ा अब मोदी जी के यह दोनों लाल जनता की ताल से ताल मिलाते हैं,या फिर अपने पुराने ढर्रे पर आंख मूंदकर चलते रहेंगे।

एडीटर:- डॉ. आर्य प्रकाश मिश्रा

रिपोर्टर इन चीफ:- सुशील निगम


Previous Post Next Post