कानपुर में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं नें बड़ी धूम धाम से मनाई चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती
TIMES7NEWS - कानपुर में( RLD )राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं नें चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बड़े हर्षोल्लास के साथ भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनाई, इस कर्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर जिलाध्यक्ष मो. उस्मान और संचालन महानगर के महामंत्री कुं. ब्रजराज सिंह राजवत द्वारा किया गया!
इस अवसर पर उन्होंने कहाँ की श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह मूल भारतीय चरित्र, ग्रामीण संस्कृति और नैतिक मूल्यों की समझ रखने वाले महान नेता थे,उनकी नीतियां अपने समय से आगे की सोच का प्रतीक थी, जो आज भी देश को दिशा दिखाती हैं और किसान, मजदूर और मेहनतकश वर्ग को आत्मबल प्रदान करती हैं! चौधरी चरण सिंह नें अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया, चौधरी साहब को 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया, चौधरी जी का कथन था की देश की खुशहाली का रास्ता गांव में खेतों से होकर गुजरता हैं! आज भी राष्ट्रीय लोकदल उनके विचारों को जन जन तक पहुँचाने के प्रयास में लगा हुआ हैं!
इस कर्यक्रम में मुख्य रूप से - नगर अध्यक्ष मो. उस्मान, नगर उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, जिला महासचिव कुं. ब्रजराज सिंह रजावत, मो. इकराम अली, शाकिर अली उस्मानी, राम सिंह राजपूत, किशनलाल गौतम, राहुल सविता, नफीस इदरीसी,रमेश कुमार वर्मा एवं अनिल कुमार वर्मा मौजूद रहे!

