थाने के सामने हुआ बड़ा हादसा, नौबस्ता पुलिस कि सक्रियता व त्वरित कर्रवाई टला
TIMES7NEWS - कानपुर के नौबस्ता थाना में उस वक्त हड़कम मच गया जब यशोदा नगर पेट्रोल लाइन सब्जी स्थिति थाने के सामने सवारियों से भारी जा रही एक ऑटो में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते ऑटो आग के गोले में तब्दील हो गई और पास में ही खड़ी एक पिकअप भी आग की चपेट में आ गई.
जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बहादुर सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और रेसक्यू शुरू किया, आस पास के घरों से सबमर्सिबल पंप चालू करा कड़ी मशक्क्त से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जल चुकी थी,लेकिन किसी प्रकार कि कोई जनहानि नहीं हुई.
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार शाम लगभग 4 बजे थाने के सामने से सवारी बैठाए जा रहे ऑटो रिक्शा में अचानक आग लग गई जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई, वहां पर दुकानदारों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन समय रहते ऑटो चालक व सवारियों नें कूदकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी मिलते मौके पहुंची पुलिस नें तत्यपरता दिखाते हुए आग बुझाई.
