कानपुर : नजीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म की घटना
TIMES7NEWS - पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय में बयान भी दर्ज कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव के अनुसार, शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराने के पश्चात्आ कोर्ट में बयान के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूंछताँछ कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
