यूपी के राजधानी लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवें गोसाईगंज से दिल दहला देने वाली घटना
यात्रियों से भरी डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित हो पलटी 7 की दर्दनाक मौत 40 व्यक्तियों के गंभीर घायल होने की सूचना
TIMES7NEWS -उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे गोसाईगंज के जौनखंडी गांव में सोमवार को पंजाब के लुधियाना से विहार दरभंगा जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इस ह्रदय विदारक हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और लगभग दो दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक को झपकी लग गई जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे के होते ही पूरे क्षेत्र में अफरा -तफरी चीख पुकार मच गई सूचना मिलते ही आनन फानन में घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुँच गई और राहत बचाव कार्य शुरू किया. प्रशासन नें सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया.
घटना के बाद एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें क्रेन से बस को सीधा करते ही कई लासे धड़ाम से नीचे गिर गई और कई शव व घायल बस की खिड़की से लटके दिखाई दें रहे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ड्राइवर व क्लीनर बस छोड़ कर भाग गए, पैसिंजरो का कहना हैं की चालक के झपकी लगते ही हादसा हो गया . वहीं बस को जैसे ही क्रेन से सीधा किया गया तो वहां पूरी सड़क खून से रंग गई. इस दर्दनाक हादसे में मारने वालों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं.
इस हादसे में प्रशासन नें 5 व्यक्तियों की मौत और 40 से ज्यादा व्यक्तियों के घायल होने की पुष्टि की हैं.
