हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह के 10-15 साथियों ने मिलकर हिस्ट्रीशीटर को कानपुर पुलिस के जबड़े से निकाल लिया



भाजपा नेता नारायण भदौरिया की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आया था कुख्यात अपराधी



संगीन मामलों में लगभग 27 मुकदमों में वांछित है मनोज सिंह


कानपुर : थाना नौबस्ता क्षेत्र उस्मानपुर आकर्षण गेस्ट हाउस भाजपा नेता नारायण भदौरिया की जन्मदिन पार्टी में उस समय खलल पैदा हो गया जब पार्टी में कुख्यात अपराधी मनोज सिंह के होने की सूचना पर उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस,पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जीप में बैठा भी लिया लेकिन पार्टी में ही मौजूद 10 -15 व्यक्तियों ने जबरन पुलिस से धक्का-मुक्की करके जीप से मनोज सिंह को बाहर खींच लिया और फरार करा दिया। अब यह नहीं कहा जा सकता कि वे लोग जिन्होंने लॉ एंड ऑर्डर के तहत उत्तर प्रदेश की भाजपा के माथे पर कानून व्यवस्था का चंद्रमा लगा दिया है वह साथी मनोज सिंह के थे,या भाजपा नेता नारायण सिंह के बहराल इस घटना ने आम जनमानस को एक सबक दे दिया है, कि आप कुछ भी करिए भाजपा नेता की शरण में चले जाइए आपका बाल भी बांका होने से रहा।

अब यह खबर कितनी दूर तक जाएगी इसका असर कहां-कहां और कितना पड़ेगा,अब नैतिकता की दुहाई देने वाली भाजपा इस प्रकरण में सख्त और कानूनी कदम उठाएगी,यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल जो वक्त बता रहा है, वह सिर्फ इतना ही है कि सत्ताधारी लोग क्या इसी तरह अराजकता फैल आएंगे क्या वाकई कानून व्यवस्था सत्ताधारियों के जेब में रहेगी ताज्जुब इस बात का है कि बेचारी कानपुर पुलिस जिसके जबड़े से अपराधी को खींच ले गए, उसने पूरे ही घटनाक्रम में ना तो भाजपा नेता का नाम लिया और ना ही यह बताया है की जन्मदिन की पार्टी में से मनोज सिंह को पुलिस ने खींचा ऐसा क्यों है ईश्वर जाने और भाजपा जाने या पुलिस जाने।



(एडीटर इन चीफ : सुशील निगम)

Previous Post Next Post